साउथ मूवीज

Stree 2 के कोरियोग्राफर Jani Master यौन उत्पीड़न मामले में हुए गिरफ्तार, POCSO कानून के तहत हुआ था केस दर्ज

Jani Master Arrested: कावाला कोरियोग्राफर पर 21 वर्षीय कोस्टार ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि जब ये घटना हुई थी तब वह पीड़िता नाबालिग थी। जिसके बाद कोरियोग्राफर पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

Jani Master Arrested

Jani Master Arrested: फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा से गिरफ्तार हो गए हैं। बता दें कोरियोग्राफर के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। कोरियोग्राफर के खिलाफ (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। अब पुलिस ने जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जानी मास्टर को शेख जानी बाशा के नाम से भी जाना जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार कावाला कोरियोग्राफर पर 21 वर्षीय कोस्टार ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि जब ये घटना हुई थी तब वह पीड़िता नाबालिग थी। जिसके बाद कोरियोग्राफर पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें जानी मास्टर पहले फरार हो गए थे, लेकिन साइबराबाद पुलिस ने उन्हें गोवा से पकड़ लिया है।

साइबराबाद पुलिस ने किया गोवा से गिरफ्तार

थ टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जानी को गोवा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। कुछ देर में उनका मेडिकल चेकअप होगा जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट वारंट के लिए साइबराबाद अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि 2019 में पहली बार उसका शारीरिक शोषण किया गया था तब वह नाबालिग थी। कोरियोग्राफर ने उसे किसी को ना बताने की धमकी भी दी थी। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जानी की पत्नी ने भी उसका उत्पीड़न किया है।

पीड़िता को मिली सुरक्षा

बता दें पीड़िता ने तेलंगाना महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला आयोग की अध्यक्ष ने उस लड़की को सुरक्षा मुहैया करवाई है। साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा। जानी मास्टर के खिलाफ ये पहला मामला नहीं है। बता दें इसके पहले भी उनके ऊपर एक मामला दर्ज किया गया था। वह 2015 में कॉलेज के एक मारपीट के एक मामले में शामिल थे, लेकिन बाद में ये मामला हट गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article