साउथ मूवीज

SSMB29: शूटिंग सेट से लीक हुआ वीडियो, इस जगह पर शूट हो रही महेश बाबू-राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म

SSMB29: महेश बाबू और राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पता चल रहा है कि ये फिल्म ओडिशा के जंगल में शूट हो रही है।

Image

SSMB29

SSMB29: महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। वायरल वीडियो के अलावा कई तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें SSMB29 की टीम को शूटिंग के लिए हैदराबाद से ओडिशा के लिए रवाना होते हुए देख जा रहा है। एयरपोर्ट से महेश बाबू की तस्वीरे भी जमकर वायरल हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार SSMB29 की शूटिंग ओडिशा के ताला माली हिलटॉप पर हो रही है। जोकि 1 मार्च से लेकर 28 मार्च तक चलने वाली है। महेश बाबू की ये फिल्म अफ्रीकी एक्शन-एडवेंचर जॉनर से रिलेटेड है। राजामौली इस फिल्म की शूटिंग ओडिशा कें जंगलो में इस कारण कर रहे हैं क्योंकि कोरापुट के आसपास तालामाली जैसे स्थान अफ्रीकी जंगलों से मिलते जुलते हैं।

कब रिलीज होगा पार्ट 1

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के कुछ सीन्स अफ्रीका में शूट किए जाऐंगे, जिसमें भारतीय सिनेमा के कई प्रमुख नाम इस फिल्म से जुड़ेंगे। केएल नारायण द्वारा भारी बजट पर निर्मित इस फिल्म में ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी संगीतकार के रूप में शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार राजामौली की फिल्म 2 पार्ट में आने वाली है। बता दें मेकर्स फिल्म के पहले पार्ट को साल 2027 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार निर्माता फिल्म का टाइटल 'गरुड़' या 'महाराज' पर विचार कर रहे हैं। दोनों नाम सुर्खियां बटोर रहे हैं। अगर मेकर अपनी फिल्म का नाम महाराज रखेंगे तो इसका बड़ा कनेक्शन आमिर खान के बेटे से होगा क्योंकि जुनैद खान की फिल्म का नाम भी महाराज है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article