साउथ मूवीज

SSMB29: महेश बाबू के बर्थडे पर एस.एस. राजामौली ने फैंस को दिया गिफ्ट, फर्स्ट लुक के साथ बताया फिल्म का नाम!

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2025, 12:55 PM IST

SSMB29 Mahesh Babu First Look: एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) का पहला लुक सामने आ गया है। एस.एस. राजामौली ने फिल्म के पहले पोस्टर के साथ कई अहम जानकारियां भी शेयर की हैं।

Image

Image Source: SS Rajamouli

SSMB29 Mahesh Babu First Look: फेमस फिल्म डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) और एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस फिल्म के लिए हैदराबाद पहुंचीं। इन सब के बीच महेश बाबू के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर नया अपडेट दिया है। फिल्म एसएसएमबी29 के नए अपडेट ने फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है।

एसएसएमबी29 का फर्स्ट लुक आउट

महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी29 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने महेश बाबू के बर्थडे पर एसएसएमबी29 से एक्टर का पहला लुक शेयर किया है। इस लुक में महेश बाबू का फेस नजर नहीं आ रहा है। मेकर्स ने इस पोस्टर में बताया कि फिल्म एसएसएमबी29 का पहला पूरा लुक नवंबर में शेयर किया जाएगा। एस.एस. राजामौली द्वारा महेश बाबू के बर्थडे पर शेयर किया गया ये पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में एक बात और लिखी है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस पोस्ट में लिखा है ग्लोब ट्रॉटर (Globe Trotter)। जिसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म का नाम हो सकता है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

दो हिस्सों में रिलीज हो सकती है फिल्म

फिल्म एसएसएमबी29 की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसे दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है, पहला हिस्सा 2027 में आएगा। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article