महेश बाबू ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, 'एसएसएमबी 29' के बाद शुरू होगा काम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 6, 2025, 06:40 PM IST

Mahesh Babu New Project After SSMB29: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू जल्द ही डायरेक्टर बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) के साथ एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।

Mahesh Babu New Project After SSMB29: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर सुर्खियों में हैं। महेश बाबू की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के बाद अब महेश बाबू का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इसको लेकर अभी हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म एसएसएमबी 29 के बाद महेश बाबू किस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Mahesh Babu New Project After SSMB29

महेश बाबू ने इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच महेश बाबू की एक और फिल्म को लेकर रिपोर्ट सामने आई हैं। Telugu Chitraalu की रिपोर्ट के मुताबिक 'एसएसएमबी 29' के बाद महेश बाबू जल्द ही डायरेक्टर बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) के साथ एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। डायरेक्टर ने महेश बाबू को फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी है, जिसे एक्टर ने काफी पसंद भी किया। ये एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जो तेलुगु के साथ-साथ हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी रिलीज होगी। प्री-प्रोडक्शन 2025 के आखिर में शुरू हो सकता है। लेकिन आपको बता दें कि महेश बाबू और बुची बाबू सना की इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed