डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी वाराणसी में व्यस्त हैं, जिसमें महेश बाबू लीड रोल प्ले कर रहे हैं। राजामौली की वाराणसी का दर्शकों के बीच में बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ये भारतीय सिनेमा की बिगेस्ट मूवी है। राजामौली ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी वाराणसी और इसके एक्टर महेश बाबू के बारे में बात की है और बताया है कि एक्टर ने वाराणसी में रामायण से प्रेरित एक सीक्वेंस इतने शानदार तरीके से शूट किया है कि वो भी महेश बाबू के फैन हो गए हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "आर्टिस्ट का सामाजिक अपनाम...", Mika Singh के बाद Badshah-Kapil Sharma ने दिया Daler Mehndi का साथ
"मेरी उम्मीद से बढ़कर...", Mahesh Babu ने रामायण से प्रेरित वाराणसी सीक्वेंस में किया कमाल का काम, फैंस हुए SS Rajamouli
SS Rajamouli ने की Mahesh Babu की जमकर तारीफ
डायरेक्टर राजामौली ने एम्पायर फिल्म पॉडकास्ट के साथ बात करते हुए बताया कि वो कैसे भारतीय कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करते हैं और उनका विजन क्यों दर्शकों को इतना रिलेटेबल लगता है। राजामौली के अनुसार, वो भारतीय कहानियों को पेश करने के तरीके से कभी भी सैटिस्फाई नहीं रहे हैं। यही कारण है कि वो वाराणसी के जरिए एक कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। राजामौली ने इंटरव्यू के दौरान ये भी साफ किया है कि उनकी अपकमिंग मूवी वाराणसी रामायण का एडप्टेशन नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह
एसएस राजामौली ने बताया, "वाराणसी एक एडवेंचर ड्रामा है, जिसे हम बहुत बड़े स्केल पर ला रहे हैं। ये फिल्म भारतीय कल्चर को पर्दे पर पेश करेगी, जो कहानियां हम बचपन से सुनते आए हैं लेकिन ये रामायण से प्रेरित नहीं है। अगर दर्शकों को रामायण के बारे में नहीं भी पता है तो भी वो वाराणसी को एन्जॉय कर पाएंगे क्योंकि ये अलग कहानी है।" राजामौली ने बताया है कि एक फिल्मकार के तौर पर वो माइथोलॉजी से प्रेरित कहानियां पर्दे पर लाते हैं क्योंकि दर्शक इनके साथ कनेक्ट कर पाते हैं।
राजामौली ने महेश बाबू की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने इस फिल्म के दौरान महेश बाबू के साथ अपना 100 प्रतिशत दिया है क्योंकि मैं जानता हूं कि उनमें ये क्षमता है। कई दफा ऐसा हुआ कि उन्होंने मेरी उम्मीद से भी बढ़कर काम किया है। उन्होंने फिल्म के लिए 200 प्रतिशत दिया है और मेरी सोच से भी बेहतर काम किया है।"
