साउथ मूवीज

एस.एस राजमौली की "वाराणसी" की कहानी हुई लीक, धड़ल्ले से वायरल हो रही टाइम ट्रैवल वाली थ्योरिज

Varanasi Story Leak: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' की हर जगह चर्चा हो रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर आया है, तभी से लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि फिल्म की कहानी में ऐसा क्या है। हालांकि लोगों ने अपने अनुसार कहानी को बना लिया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Varanasi Story Leak

Varanasi Story Leak: फिल्म निर्माता एस एस राजामौली( S.S Rajamouli) ने अपनी फिल्म 'वाराणसी' का हाल ही में ऐलान किया है। जिसमें महेश बाबू ( Mahesh Babu) और प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) लीड रोल में हैं। इस फिल्म का शानदार टीजर लॉन्च किया। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार राजामौली बहुत बड़े लेवल का धमाका करने वाले हैं। हालांकि टीजर में कहानी की थोड़ी सी झलक देखने को मिली है। जिसके सामने आने के बाद फैंस अपनी-अपनी थ्योरी लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सुनने को मिल रही है। जिसमें से एक है 'वाराणसी' फिल्म की कहानी। फैंस ने वाराणसी की कहानी खोज निकाली है। आइए आपको बताते हैं।

वाराणसी की कहानी वायरल

इंटरनेट पर इन दिनों एक दिलचस्प और बेहद वायरल फैन थ्योरी घूम रही है, जो रुद्र यानी महेश बाबू के किरदार को लेकर है। इस थ्योरी के अनुसार, रुद्र वाराणसी का रहने वाला एक आम आदमी है, जो पैसों की जरूरत में फ्रीलांस काम करता है। इसी दौरान उसकी ज़िंदगी में आता है कुम्भा — पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाया गया एक शक्तिशाली, पैराडाइज अरबपति।

कुम्भा रुद्र को एक खतरनाक मिशन सौंपता है: पृथ्वी के सातों महाद्वीपों से ऊर्जा से भरी वाइल्स लेकर आना। इन्हीं वाइल्स की मदद से एक ऐसा पोर्टल खोला जा सकता है जो सीधे त्रेतायुग तक पहुंचाता है — वही युग जहाँ संजीवनी बूटी मौजूद है, और जिससे कुम्भा का इलाज संभव है। रुद्र पैसे के लालच में यह काम स्वीकार कर लेता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि कुम्भा का मकसद सिर्फ़ अपना उपचार नहीं, बल्कि त्रेतायुग और अन्य टाइमलाइन्स की पौराणिक घटनाओं को बदलना है — यानी इतिहास को अपने अनुसार मोड़ना।

यह जानकर रुद्र के भीतर बदलाव आता है। पोर्टल खुलता है और रुद्र सीधे त्रेतायुग में पहुंच जाता है। यहाँ उसकी मुलाकात हनुमान, वानर सेना और भगवान राम से होती है। उन्हीं की मदद से रुद्र कुम्भा और उसकी सेना से मुकाबला करता है, संजीवनी की रक्षा करता है और अंत में पोर्टल को हमेशा के लिए बंद कर देता है। इस तरह वाराणसी का सबसे स्वार्थी इंसान ही आख़िर में धरती का रक्षक और मसीहा बनकर उभरता है।

यह थ्योरी इतनी वायरल हो चुकी है कि माना जा रहा है, शायद खुद राजामौली भी इसे देख चुके हों। अब इसमें से कितना सच साबित होता है, इसका जवाब तो फ़िल्म ही दे पाएगी। बता दें कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article