ग्लोबट्रॉटर से 'वाराणसी' हुआ SS Rajamouli की फिल्म का नाम, Mahesh Babu का फर्स्ट लुक देख दीवाने हुए फैंस

SS Rajamouli Film Titled As Varanasi, Mahesh Babu First Look Viral: साउथ के सुपरस्टार फिल्ममेकर एसएस राजामौली सिनेमा जगत की सबसे बड़ी फिल्म लेकर लोगों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उनकी फिल्म से जुड़ा महेश बाबू का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसने तबाही मचा दी है।

SS Rajamouli Film Titled As Varanasi, Mahesh Babu First Look Viral: साउथ के सुपरस्टार फिल्ममेकर एसएस राजामौली अपनी फिल्मों से सिनेमा की दुनिया में खूब तबाही मचाई है। चाहे 'बाहूबली' हो या फिर 'आरआरआर', उनकी मूवी जब भी बड़े पर्दे पर आती है तब-तब रिकॉर्ड बना जाती है। खास बात तो यह है कि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) अपनी एक और मूवी के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म को लेकर हैदराबाद फिल्म सिटी में एक भव्य आयोजन भी हुआ, जिसमें न केवल मूवी के नाम का खुलासा हुआ, बल्कि साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) का फर्स्ट लुक भी सामने आया। एसएस राजामौली की इस फिल्म से जुड़ा अपडेट देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

End of Feed