जूनियर एनटीआर की फिल्म Devara का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे SS Rajamouli, थिएटर में डायरेक्टर को देख फैंस बजाते रहे तालियां

Devara: जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवरा आखिरकार आज यानी 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। वही आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी इस दौरान फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए हैदराबाद के एक थिएटर में पहुंचे थे।

Devara : जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवरा आखिरकार आज यानी 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों पर दिखी। वही आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी इस दौरान फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए हैदराबाद के एक थिएटर में पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Devara

Devara

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फैंस डायरेक्टर को थिएटर में देखते हैं तो जोरों से तालियां बजाने लगते हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को कोरटाला शिवा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर दो रोल में नजर आ रहे हैं। वही सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में काफी फैंस की भीड़ नजर आई। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एसएस राजामौली अपनी पत्नी रमा राजामौली सहित अपने परिवार के साथ थिएटर में आ रहे हैं।

End of Feed