साउथ मूवीज

Devara Twitter Review: जूनियर एनटीआर का एक्शन देख 56 इंच का हुआ फैंस का सीना, ट्विटर पर लोग बोले- 'स्त्री 2 का रिकॉर्ड टूटेगा'

Junior NTR film Devara Twitter Review: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा की वजह से चर्चा में हैं। आज उनकी ये मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में ट्विटर पर लोग देवरा पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर..

Image

devara (2)

Devara Twitter Review: साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब लोगों ने इस मूवी का ट्रेलर देखा था तभी कइयों ने इस फिल्म को देखने का सोच लिया था। अब जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज होने के साथ ही ये फिल्म ट्विटर पर छा गई है। इस बीच जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर ट्विटर पर लोग बात कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।

देवरा को लोगों ने दिया प्यार

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी लीड रोल में है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर लोग ये दावा कर रहे हैं कि जूनियर एनटीआर की देवरा श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। जहां एक यूजर ने लिखा, 'स्त्री 2 तो गई अब।' दूसरे ने लिखा, 'साउथ से नॉर्थ तक बस देवरा ही देवरा।' मालूम हो कि कुल मिलकार इस फिल्म को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन कैसा परफॉर्म करती है।

पहले दिन कितना कमाएगी देवरा

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा के रिलीज होने के साथ ही लोग इसकी पहले दिन की कमाई के बारे में भी चर्चा करने लगे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवरा ऑपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि साल 2024 में रिलीज हुई स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी को ये मूवी सीधे टक्कर दे देगी। मालूम हो कि इससे पहले जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में ऐसा धमाल मचाया था कि बाकी स्टार्स बस देखते रह गए थे। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के साथ राम चरण ने भी धमाल मचाया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article