Sreeleela in Ram Charan Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राम चरण की इस से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी बड़ी खबर आई थी। अब फिल्म में और हसीना की एंट्री को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। जिसके बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस का मजा और भी बढ़ गया है। तो चलिए जानते हैं राम चरण की फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
श्रीलीला फिल्म में मचाएंगी धमाल
राम चरण और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लीड रोल वाली फिल्म पेड्डी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म पेड्डी में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) की एंट्री होने जा रही है। न्यूजबाइट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) श्रीलीला को कास्ट करने का मन बना चुके हैं। अब बस एक्ट्रेस के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर श्रीलीला हां कहती हैं, तो ये डांस नंबर जल्द शूट होगा। उन्हें उनकी फीस से डबल पैसे ऑफर किए गए हैं। ये डांस नंबर एक पावरफुल मास सॉन्ग होगा, जिसे म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) कंपोज कर रहे हैं। फिल्म में श्रीलीला की एंट्री के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म में श्रीलीला की एंट्री को लेकर अभी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी में आपको 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की झलक देखने को मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण की ये फिल्म 27 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में श्रीलीला की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
