साउथ मूवीज

Spirit: दीपिका पादुकोण को किनारे कर संदीप रेड्डी वांगा ने शुरू की शूटिंग, मुहुर्त पूजा में पहुंचे चिरंजीवी

Sandeep Reddy Vanga Starts Spirit Shooting: साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही 'स्पिरिट' मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी मुहुर्त पूजा से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- टी-सीरीज

Sandeep Reddy Vanga Starts Spirit Shooting: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें से एक 'स्पिरिट' भी है। प्रभास अपनी फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। यूं तो फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। खास बात तो यह है कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति डिमरी, भूषण कुमार और चिरंजीवी के साथ 'स्पिरिट' (Spirit) की मुहुर्त पूजा की। इससे जुड़ी तस्वीरें टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रही हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' (Spirit) की मुहुर्त पूजा हो चुकी है और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही हैं। फोटो में तृप्ति डिमरी ग्रीन सूट में नजर आईं, वहीं संदीप रेड्डी वांगा व्हाइट कुर्ते-पजामे में दिखाई दिये। दूसरी तरफ चिरंजीवी 'स्पिरिट' का क्लैप बोर्ड अपने हाथ में थामे नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए टी-सीरीज ने कैप्शन में लिखा, "शूट शुरू हुआ। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की 'स्पिरिट' की शूटिंग आज शुरू हुई है। एक यादगार शुरुआत, जिसे भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। मुहुर्त पूजा में प्रभास, तृप्ति डिमरी, भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और शिव चनाना की मौजूदगी रही।"

बता दें कि 'स्पिरिट' (Spirit) की मुहुर्त पूजा पर मेगा स्टार चिरंजीवी ने बतौर स्पेशल गेस्ट अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ संदीप रेड्डी वांगा ने भी 'स्पिरिट' के मुहुर्त की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "प्यारे फैंस, मुझे लगा कि प्रभास अन्ना का हाथ आप लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी रहेगा। तो इस मुहुर्त के दिन पर मैं ये पोस्ट कर रहा हूं सम्मान और प्यार के साथ। स्पिरिट।" बता दें कि इस फिल्म में पहले लीड एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। लेकिन संदीप रेड्डी वांगा संग शिफ्ट को लेकर हुए विवाद के बाद फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article