Spirit: नवंबर के अंत में शूटिंग शुरू करेंगे प्रभास और त्रिप्ती डिमरी, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर!

Prabhas and Triptii Dimri's Spirit: मशहूर निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही प्रभास और त्रिप्ती डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर एक बड़ी जानकरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग संदीप रेड्डी वांगा नवंबर के अंत से शुरू करने वाली हैं।

Prabhas and Triptii Dimri's Spirit: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas ) की आने वाली कॉप ड्रामा 'स्पिरिट' कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी के निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी इस मूवी का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद भी किया। फैन्स के अंदर प्रभास की 'स्पिरिट' में देखने की बेताबी बढ़ती जा रही है। अब जो इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, उसके मुताबिक मेकर्स 'स्पिरिट' (Spirit) की शूटिंग इसी महीने के अंत में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Prabhas and Triptii Dimri's Spirit

Pics Credit: Instagram

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया है कि प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग नवंबर के एंड में शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान मिली है। 123 तेलुगु के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा ने 'जिगरिस' के प्री-रिलीज इवेंट में यह जानकारी लोगों के बीच साझा की। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स प्रभास की 'स्पिरिट' को बड़े परदे पर देखने के लिए और लंबा इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

End of Feed