ऑनलाइन जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'स्पिरिट' टीम कोरियाई एलेमेंट्स शामिल करने की प्लानिंग में हैं। इसमें एक कोरियाई अभिनेता को खलनायक के रूप में देखा जाएगा। मेकर्स प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' में कोरियाई-अमेरिकी अभिनेता मा डोंग-सेओक (Ma Dong-seok) को लेने की योजना बना रहे हैं। मा डोंग-सेओक इससे पहले ट्रेन टू बुसान और द आउटलॉज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही 'स्पिरट' प्रभास के करियर की 25वीं फिल्म है, जो दर्शकों को एक शानदार एक्सपीरियंस देती नजर आएगी। मेकर्स इस साल प्रभास के जन्मदिन यानी 23 अक्टूबर को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करेंगे। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, जापानीज और कोरियाई भाषा में रिलीज होगी।
