साउथ मूवीज

2024 में मालामाल होगा साउथ, ये 5 फिल्में इस साल करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

हाल ही में साउथ की कल्कि रिलीज हुई है, जिसका क्रेज देखने को मिल रहा है। कल्कि सिनेमाघरों में कमाल की कमाई कर रही है। आइए आज हम जानते हैं कि कल्कि के बाद साउथ में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।​

Image

South Upcoming movies

फैंस बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों को भी बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में साउथ की कल्कि रिलीज हुई है, जिसका क्रेज देखने को मिल रहा है। कल्कि सिनेमाघरों में कमाल की कमाई कर रही है। आइए आज हम जानते हैं कि कल्कि के बाद साउथ में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

एमागाधगन

एमागाधगन तमिल फिल्म एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक अभिशाप से ग्रस्त है, जिसके कारण उसके निवासी अपनी जान और सामान खोने के डर में लगातार जी रहे हैं। बाहरी लोगों का एक समूह अभिशाप को दूर करने और समुदाय में शांति और एकता बहाल करने का प्रयास करता है। यह 5 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली है।

इंडियन 2

कमल हासन की इंडियन 2 2024 की सबसे अवेटड रिलीज में से एक है। यह फिल्म 1995 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है और इसका निर्देशन खुद शंकर शनमुगम ने किया है। ये फिल्म 12 जुलाई 2024 को तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

रायन

रायन 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, वरलक्ष्मी सरथकुमार, प्रकाश राज, एसजे सूर्या, दुशारा विजयन, सेल्वाराघवन, सरवनन और निथ्या मेनन विशेष भूमिका में नजर आएंगे।

पुरुषोत्तमुडु

इस तेलुगु रोमांटिक ड्रामा राज थरुन, हसीनी सुधीर, राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, मुरली शर्मा, ब्रह्मानंदम, मुकेश खन्ना , ब्रह्माजी, वीरन मुत्तमसेट्टी और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 14 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

माफिया

माफिया एक कन्नड़ थ्रिलर ड्रामा है, जो एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तस्करी के रैकेट को खत्म करने के लिए हर संभव तरीके से लड़ता है, जिससे फिल्म महत्वपूर्ण और खतरनाक मोड़ लेती है।यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article