Game Changer Movie Release Date Extend : साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ramcharan) इन दिनों अपनी फिल्म 'गेम चेंजर'( Game Changer) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्टार लंबे समय से अपनी इस फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि रामचरण की ये फिल्म रिलीज तय समय से आगे बढ़ गई है। सितंबर 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी "गेम चेंजर"
कुछ हफ़्ते पहले गेम चेंजर फिल्म निर्माता दिल राजू ने फिल्म को सितंबर 2024 में रिलीज करने घोषणा की थी। लेकिन अब खबर सामने आई है कि पवन कल्याण की फिल्म ओजी 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने जा रही है जिसके कारण 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। अफवाहें तेज हैं कि गेम चेंजर दशहरा सीजन रिलीज़ का विकल्प चुन सकती है। अभी तक रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है, दर्शकों को निर्माताओं से आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।
दिल राजू इस राजनीतिक थ्रिलर को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं । वहीं फिल्म में संगीत निर्देशक थमन के गानों का जादू भी देखने को मिलेगा।वहीं फैंस भी फिल्म की अपडेट जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। बता दें कि आरआरआर के बाद रामचरण लंबे समय बाद 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इसी के साथ अंजलि, श्रीकांत, नवीन चंद्र, एसजे सूर्य और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
