सरदार 2 के सेट पर घायल हुए कार्थी मंडे से शुरू कर सकते हैं शूटिंग, एक हफ्ते के लिए हैं बेड रेस्ट पर

Karthi Health Update: तमिल अभिनेता कार्थी की तबीयत अब पुरी तरह से ठिक बताई जा रही है। पैर में चोट लगने के बाद वह एक हफ्ते के लिए बेड रेस्ट पर चले गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट को कुछ ही महीने बचें हैं ऐसे में लीड स्टार का घायल होना फिल्म के लिए परेशानी बन रहा है।

Karthi Health Update: कल मंगलवार को तमिल अभिनेता कार्थी को फिल्म सरदार 2 के सेट पर चोट लग गई थी। एक्शन सीन शूट करते समय अभिनेता के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें एक हफ्ते के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें एक हफ्ते तक शूटिंग न करने के लिए कहा था। अब खबर सामने आई है कि सोमवार से कार्थी शूट शुरू कर सकते हैं। आइए बताते हैं कैसी है अब एक्टर की हालत

Karthi Health Update

लेटेस्ट जानकारी में पता चला है कि कार्थी के पैर में अब आराम है। उन्हें एक हफ्ते तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है और कहीं भी जाने से मना किया है। कार्थी अब एक हफ्ते बाद ही सेट पर लौटेंगे और फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि सरदार 2 के लिए एक्शन शूट करते समय कार्थी के पैर में चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि एक्टर अब बिल्कुल ठिक हैं और उन्हें रेस्ट की जरूरत है।

End of Feed