साउथ मूवीज

सरदार 2 के सेट पर घायल हुए कार्थी मंडे से शुरू कर सकते हैं शूटिंग, एक हफ्ते के लिए हैं बेड रेस्ट पर

Karthi Health Update: तमिल अभिनेता कार्थी की तबीयत अब पुरी तरह से ठिक बताई जा रही है। पैर में चोट लगने के बाद वह एक हफ्ते के लिए बेड रेस्ट पर चले गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट को कुछ ही महीने बचें हैं ऐसे में लीड स्टार का घायल होना फिल्म के लिए परेशानी बन रहा है।

Image

Karthi Health Update

Karthi Health Update: कल मंगलवार को तमिल अभिनेता कार्थी को फिल्म सरदार 2 के सेट पर चोट लग गई थी। एक्शन सीन शूट करते समय अभिनेता के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें एक हफ्ते के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें एक हफ्ते तक शूटिंग न करने के लिए कहा था। अब खबर सामने आई है कि सोमवार से कार्थी शूट शुरू कर सकते हैं। आइए बताते हैं कैसी है अब एक्टर की हालत

लेटेस्ट जानकारी में पता चला है कि कार्थी के पैर में अब आराम है। उन्हें एक हफ्ते तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है और कहीं भी जाने से मना किया है। कार्थी अब एक हफ्ते बाद ही सेट पर लौटेंगे और फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि सरदार 2 के लिए एक्शन शूट करते समय कार्थी के पैर में चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि एक्टर अब बिल्कुल ठिक हैं और उन्हें रेस्ट की जरूरत है।

सरदार 2

बता दें कि सरदार 2 की आउटडोर शूटिंग चेन्नई में पुरी की जाएगी। जिसके लिए पुरी टीम सोमवार को निकलेगी। कुछ दिन पहले, निर्देश कपी.एस. मिथ्रान सरदार 2 की टीम ने फिल्म के एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग की थी। कार्थी और फिल्म में विलेन बने एसजे सूर्या की मौजूदगी वाला यह सीन चेन्नई के एक फिल्म स्टूडियो में बड़े पैमाने पर शूट किया गया था। अब बाकि बची शूटिंग के लिए दोबारा से काम शुरू किया जाएगा। फिल्म 31 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article