साउथ मूवीज

Cancer से जूझ रही बच्ची का इस साउथ ने बुलाकर बढ़ाया मनोबल, सरप्राइज प्लान करने के बाद ऐसे कर रहे हैं सहायता

तेलुगु अभिनेता अदिवी सेश ने हाल ही में कैंसर से जूझ रही एक छोटी बच्ची के साथ पूरा दिन बिताया। जरूरतमंदों की मदद के लिए मशहूर सेश ने वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए बच्ची और उसके परिवार से संपर्क किया और उसके लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया।

Image

Adivi Sesh

36 साल की हिना खान ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि वह ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं और वह तीसरे स्टेज में हैं। अभिनेत्री के इस खुलासे ने उनके चाहने वालों को दंग कर दिया था। वही आए दिन कैंसर के मामले काफी बढ़ गए है। इस बीमारी ने छोटी उम्र के बच्चों को भी नहीं छोड़ा है।

तेलुगु अभिनेता अदिवी सेश ने हाल ही में कैंसर से जूझ रही एक छोटी बच्ची के साथ पूरा दिन बिताया। जरूरतमंदों की मदद के लिए मशहूर सेश ने वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए बच्ची और उसके परिवार से संपर्क किया और उसके लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया। जब अदिवी को इंडस्ट्री के किसी करीबी व्यक्ति के ज़रिए इस छोटी सी फैन गर्ल के बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत उससे और उसके परिवार से संपर्क किया।

शब्दों में बयां करना मुश्किल

अदिवी ने पूरे परिवार के लिए एक होटल में एक दिन साथ बिताने का प्लान बनाया। अदिवी उस बच्ची के साथ बच्चा बन गए और सारा दिन उनके साथ बातें किए और खेल खेले। वह लगातार लड़की और उसके परिवार के संपर्क में रहते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें सहायता भी प्रदान करते हैं। जब एक्टर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बस इतना कहा कि ये पल उनके लिए दिल में अनमोल हैं और उन्होंने कहा कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। छोटी बच्ची लंबे समय से अपने पसंदीदा एक्टर से मिलने का सपना देख रही थी। उसकी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, अदिवी ने उसके सपने को साकार करने का फैसला किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article