साउथ मूवीज

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार संग बनेगी Trisha Krishnan की जोड़ी, 13 साल बाद कर रही हिन्दी सिनेमा में वापसी

Trisha Krishnan Next Movie in Bollywood : खबरें सामने आ रही है कि तृषा जल्द ही लंबे समय बाद बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। वह बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई दे सकती है। आइए आपको बताते है क्या है तृषा का अगला प्रोजेक्ट

Image

Trisha Krishnan Next Movie in Bollywood

Trisha Krishnan Next Movie in Bollywood : साउथ की बेहतरीन अदाकारा तृषा कृष्णन ( Trisha Krishnan) अपनी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साउथ में उनकी फिल्मों का बोल बाला है। अब खबरें सामने आ रही है कि तृषा जल्द ही लंबे समय बाद बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। वह बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई दे सकती है। आइए आपको बताते है क्या है तृषा का अगला प्रोजेक्ट

साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन करीब 13 साल पहले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म खट्टा-मीठा में नजर आई थी। फिल्म के खराब कलेक्शन के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दरकिनार कर लिया था जिसके बाद वह बॉलीवुड की एक भी फिल्म में नजर नहीं आई। अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही एक नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकती है। वह विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में बतौर लीड स्टार काम करने वाली है। बड़ी खबर यह है कि इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान (Salman Khan) दिखाई देने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो तृषा और सलमान की यह साथ में पहली फिल्म होगी। फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही मेकर्स इसकी तैयारी शुरू करने वाले हैं।

बताते चले कि इन दिनों तृषा दो साउथ फिल्मों की तैयारी में लगी हुई है। इसी के साथ अगले साल उनकी फिल्म ठगस लाइफ रिलीज होने जा रही है। जिसमें वह कमल हासन के साथ नजर आने वाली हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article