साउथ मूवीज

बहन Pooja Kannan की सगाई पर छाई Sai Pallavi, सुनहरी साड़ी पहनकर लूट ले गई महफ़िल

Pooja Kannan Engagement : इवेंट के बाद पहली बार तस्वीरें सामने आई है जिसमें अदाकारा बेहद प्यारी लग रही है वहीं उनके साथ बहन साई भी खड़ी है। आइए आपको दिखाते हैं सगाई की कुछ झलकियां

Image

Pooja Kannan Engagement

Pooja Kannan Engagement : साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी( Sai Pallavi) की छोटी बहन और एक्ट्रेस पूजा कनन( Pooja Kannan) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। कुछ दिन पहले घरवालों और मेहमानों की मौजूदगी में शानदार सगाई का आयोजन किया। इवेंट के बाद पहली बार तस्वीरें सामने आई है जिसमें अदाकारा बेहद प्यारी लग रही है वहीं उनके साथ बहन साई भी खड़ी है। आइए आपको दिखाते हैं सगाई की कुछ झलकियां

साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस साई पल्लवी ( Sai Pallavi) की बहन पूजा कनन ने अपने प्रेमी विनीत से 21 जनवरी 2024 को सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें सामने आई है जिसमें लवबर्ड्स मैचिंग पारंपरिक पहनावे में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर पूजा कनन चांदी और सोने के रंगों वाली रेशम की साड़ी में राजकुमारी लग रही थीं, वहीं विनीत चांदी के कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

समारोह से पहले, पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तैयारियों की कुछ तस्वीरें भी साझा की थी । तस्वीरों में पूजा (Pooja Kannan) अपने मंगेतर विनीत सहित अन्य लोगों के साथ खुशी से पोज देती नजर आ रही हैं। सगाई के दिन बड़ी बहन साईं पल्लवी ( Sai Pallavi) भी नजर आ रही है उन्होंने गहरे मेकअप के साथ एक सुनहरी क्रीम रेशम की साड़ी पहनी हुई है जो उनपर खूब फब रही है। जबकि जोड़े ने अपने सगाई समारोह में ग्रे रंग के मैचिंग आउटफिट पहने थे। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बहन की शादी होते देख अब फैंस साई को अपना जीवनसाथी चुनते हुए देखना चाहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article