पिता विजय थलापति की कार्बन कॉपी लगे बेटे जेसन संजय, तस्वीर देख फैंस को याद आए Thuppakki के जगदीश

थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 26 जनवरी को इस फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया था। वही थलपति विजय के बेटे हाल ही में पीएमके अध्यक्ष जीके मणि के बेटे की शादी में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

थलपति विजय ने फिल्मों को अलविदा बोलकर राजनीति से हाथ मिला लिया है, लेकिन एक्टर एक लास्ट फिल्म थलापति 69 में नजर आएंगे। वहीं थलपति विजय के बेटे जेसन संजय अपने आने वाले प्रोजेक्ट के साथ निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। हाल ही में थलापति के बेटे पीएमके अध्यक्ष जीके मणि के बेटे की शादी में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों को देखकर लोगों का कहना है कि जेसन संजय बिल्कुल अपने पिता की कार्बन कॉपी लग रहे हैं।

Vijay Thalapathi

Vijay Thalapathi

जेसन संजय के प्रोजेक्ट में संदीप किशन लीड रोल में आने वाले हैं। हाल ही में जेसन संजय मिलिट्री ग्रीन शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। इस दौरान जेसन संजय काफी स्मार्ट लग रहे थे। जैसे ही जेसन की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, वे कुछ ही समय में वायरल हो गईं। पिता-बेटे की जोड़ी देखकर फैंस उन्हें कार्बन कॉपी बता रहे हैं। जेसन संजय को देखकर फैंस को थुप्पाक्की के जगदीश याद आ रहे हैं।

End of Feed