साउथ मूवीज

डाकू महाराज के बाद चमकी उर्वशी रौतेला की किस्मत, हाथ लगी केजीएफ डायरेक्टर की बड़ी फिल्म!!

उर्वशी रौतेला डाकू महाराज की सफलता के बाद चर्चा में बनी हुई हैं। अब ऐसा लग रहा है कि डाकू महाराज के बाद उर्वशी रौतेला की किस्मत चमक गई है। उर्वशी रौतेला के हाथों बड़ी फिल्म लगी है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म उर्वशी रौतेला के हाथों लगी है।

Image

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला डाकू महाराज की सफलता के बाद चर्चा में बनी हुई हैं। हर तरफ उर्वशी रौतेला की ही चर्चा हो रही है। फैंस ने उर्वशी रौतेला की फिल्म को काफी पसंद किया है। जिस कारण इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश की है। अब ऐसा लग रहा है कि डाकू महाराज के बाद उर्वशी रौतेला की किस्मत चमक गई है। उर्वशी रौतेला के हाथों बड़ी फिल्म लगी है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म उर्वशी रौतेला के हाथों लगी है।

जूनियर एनटीआर इन दिनों वॉर 2 के साथ-साथ प्रशांत नील की फिल्म को लेकर भी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में हैदराबाद के रामोजी फिल्म शूटिंग में शुरू हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म केजीएफ से भी धमाकेदार होने वाली है। अब ऐसी रिपोर्ट है कि डाकू महाराज के बाद उर्वशी रौतेला भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अटकलें हैं कि उन्हें एक महत्वपूर्ण रोल के लिए संपर्क किया गया है।

ड्रैगन हो सकता है फिल्म का नाम

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस फिल्म का नाम ड्रैगन होने की अफवाह है, जिसमें एक्टर को हाई-ऑक्टेन एक्शन सेटिंग में माफिया डॉन की भूमिका में दिखाया जाएगा।

इस फिल्म में नजर आए थे जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर हाल ही में देवरा: पार्ट 1 में नजर आए थे। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने सिनेमाघर में ज्यादा कमाल नहीं किया था, लेकिन फैंस को इस फिल्म की कहानी पसंद आई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जहान्वी कपूर नजर आई थी। इस फिल्म को कोराटाला शिवा ने निर्देशित किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article