साउथ मूवीज

पिता विजय थलापति की कार्बन कॉपी लगे बेटे जेसन संजय, तस्वीर देख फैंस को याद आए Thuppakki के जगदीश

थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 26 जनवरी को इस फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया था। वही थलपति विजय के बेटे हाल ही में पीएमके अध्यक्ष जीके मणि के बेटे की शादी में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Vijay Thalapathi

थलपति विजय ने फिल्मों को अलविदा बोलकर राजनीति से हाथ मिला लिया है, लेकिन एक्टर एक लास्ट फिल्म थलापति 69 में नजर आएंगे। वहीं थलपति विजय के बेटे जेसन संजय अपने आने वाले प्रोजेक्ट के साथ निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। हाल ही में थलापति के बेटे पीएमके अध्यक्ष जीके मणि के बेटे की शादी में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों को देखकर लोगों का कहना है कि जेसन संजय बिल्कुल अपने पिता की कार्बन कॉपी लग रहे हैं।

जेसन संजय के प्रोजेक्ट में संदीप किशन लीड रोल में आने वाले हैं। हाल ही में जेसन संजय मिलिट्री ग्रीन शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। इस दौरान जेसन संजय काफी स्मार्ट लग रहे थे। जैसे ही जेसन की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, वे कुछ ही समय में वायरल हो गईं। पिता-बेटे की जोड़ी देखकर फैंस उन्हें कार्बन कॉपी बता रहे हैं। जेसन संजय को देखकर फैंस को थुप्पाक्की के जगदीश याद आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

संदीप किशन ने जेसन के बारे में बात करते हुए कहा-"मैं उनकी फिल्मी भाषा और उनके निर्देशन में किए गए प्रयासों से वाकई बहुत प्रभावित हुआ। उनके पास अपने पिता की विरासत के साथ न्याय करने और विजय सर की बड़ी फैन फॉलोइंग को संतुष्ट करने की भी बड़ी जिम्मेदारी है।" विजय थलापति इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय थलापति एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जन नायकन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहले इस फिल्म का नाम थलापति 69 था। 26 जनवरी 2025 को इस फिल्म का पोस्ट रिलीज हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार 26 जनवरी 2026 में ये फिल्म रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article