साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay और Trisha Krishnan के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी? गोवा से सामने आईं इस तस्वीर ने खोले राज!

थलपति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। लंबे समय से दोनों के डेटिंग रूमर्स की चर्चा हो रही है। हाल ही में दोनों साथ में नजर आए जिसके बाद से ये चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है। चलिए देखते हैं कि दोनों की कौन सी फोटो सामने आईं है।

Image

Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan

थलपति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। बता दें ये अफवाहें तब से शुरू हुई थी जब तृषा कृष्णन ने थलपति विजय के साथ एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी तब से ही दोनों के डेटिंग रूमर्स तेज हो गए थे। अब एक बार फिर दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद से लोगों ने उनके डेटिंग रूमर्स पर बातें करनी शुरू कर दी है।

दोनों को हाल ही में कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल की शादी में शामिल होने के लिए एक निजी चार्टर्ड से गोवा जाते हुए देखा गया। वायरल फोटो में नजर आ रहा है कि एक्टर-एक्ट्रेस फ्लाइट में चढ़ने से पहले सिक्योरिटी चेकिंग करवा रहे हैं। इस दौरान थलापति ने ब्लू शर्ट पहनी है। वहीं तृषा वाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक क्रू और पैसेंजर की लिस्ट भी वायरल हो रही है। जिसमें थलपति विजय और तृषा कृष्णन का नाम नजर आ रहा है।

कीर्ति सुरेश ने कब रचाई शादी

जैसी ही ये तस्वीरें सामने आईं अफवाहों का बाजार दोबारा गर्म हो गया और दोनों की चर्चा फिर से होने लगी। एक यूजर ने लिखा, "इसे तब तक प्राइवेट रखें जब तक यह परमानेंट ना हो जाए।" दूसरे ने लिखा- "विजय तृषा सुपर जोड़ी।" बता दें साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को गोवा में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी की हैं। इस शादी में विजय, तृषा और मालविका मोहनन जैसे कई सितारे शामिल हुए थे।

इन फिल्मों में साथ आए नजर

थलपति विजय और तृषा कृष्णन गिली (2004), लियो, जो जीता वही बाजीगर, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article