Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर

शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। बता दें पोन्नियिन सेलवन:1 को आज दो साल पूरे हो गए हैं। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-अपने बच्चों को बताऊंगी कि ये एवेंजर्स थे।

साउथ के फेमस एक्टर्स में से एक नागार्जुन की होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें 8 अगस्त के दिन शोभिता धुलिपाला ने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ सगाई की थी। अब ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

Sobhita Dhulipala
Sobhita Dhulipala

बता दें पोन्नियिन सेलवन:1 को आज दो साल पूरे हो गए हैं। जिस कारण शोभिता धुलिपाला ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें चियान विक्रम, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या राय और कार्थी भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"अपने बच्चों को बताऊंगी कि ये एवेंजर्स थे। इस फोटो में ऐश्वर्या राय बहुत प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑल-ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। वही शोभिता धुलिपाला ने ऑल वाइट आउटफिट पहना है। जिसमें वो काफी एलिगेंट लग रही हैं।

End of Feed