Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Pregnancy Rumours: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कपल नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में इस कपल ने सात फेरे लिए। हाल ही में शोभिता को पेप्स ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटेरटेन्मेंट समिट में स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद खुले कपड़े पहने थे यानी ओवरसाइज। बस फिर ये देखते ही इंटरनेट पर हर जगह शोभिता की प्रेग्नेंसी खबरें उड़ने लगी। अब परिवार के करीबी शख्स ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया कि क्या शोभिता प्रेग्नेंट है या नहीं?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फैमली इन्साइडर ने शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की प्रेग्नेंसी रुमर्स को गलत बताया। उन्होंने कहा कि 'एंटी फिट कपड़े पहनने का मतलब ये थोड़ी है कि वो प्रेग्नेंट है। अजीब बात है कि कैसे थोड़े बदलाव से एक नई स्टोरी बन जाती है। सेलेब्स को ऐसे कपड़े पहनने से इन रुमर्स को झेलना पड़ता है।' अब फैंस के आगे ये साफ हो गया है कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya ) माता-पिता नहीं बनने वाले हैं सभी रुमर्स गलत हैं। बता दें दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कपल गोल्स देते रहते हैं।
नागा चैतन्य की शादी पहले सामंथा रुथ प्रभु के साथ साल 2017 में हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते शादी के 3 साल बाद ही 2021 में दोनों का का तलाक हो गया। कहा जाता है कि दोनों के तलाक की वजह शोभिता धुलिपाला थी जिनका अफेयर नागा से चल रहा था। तलाक के बाद नागा और शोभिता धुलिपाला एक साथ वेकेशन पर जाते रहते थे लेकिन कभी जमाने के आगे अपने रिश्ते को नहीं अपनाया।
