शिवकार्तिकेयन-कमल हासन की 'आमरण' की रिलीज डेट हुई आउट, बड़े पर्दे पर इस दिन देगी दस्तक

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2024, 09:09 PM IST

Amaran Release Date: शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की फिल्म 'आमरण' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म साल 2024 के इस महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट को जान फैंस खुशी से झूम उठे।

Amaran Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार शिवकार्तिकेयन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आमरण' को लेकर काफी चर्चा में हैं। शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म का कुछ महीनों पहले एक धांसू टीजर सामने आया था, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। शिवकार्तिकेयन की फिल्म के टीजर को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद से हर किसी को शिवकार्तिकेयन की फिल्म की रिलीज का इंतजार है। इसी बीच अब शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'आमरण' की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'आमरण' कब दस्तक देने वाली है।

Amaran Release Date

Instagram

'आमरण' इस दिन होगी रिलीज

शिवकार्तिकेयन और कमल हासन लीड रोल वाली फिल्म 'आमरण' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म 'आमरण' की रिलीज डेट को लेकर अधिकारिक खबर सामने आ गई। शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की फिल्म 'आमरण' 31 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि ये एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और कमल हासन के साथ-साथ साई पल्लवी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। साई पल्लवी, शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

End of Feed