साउथ मूवीज

Pushpa2: इस साल भी रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2'? मेकर्स के साथ अनबन के बीच एक्टर ने लिया बड़ा फैसला!

'पुष्पा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक और अपडेट सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट फिर से आगे होने वाली है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या बड़ा फैसला लिया है।

Image

Pushpa2

'पुष्पा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक और अपडेट सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट फिर से आगे होने वाली है। जानकारी के अनुसार मेकर्स और एक्टर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के बीच अनबन चल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार एक्टर और मेकर्स के बीच नाराजगी के चलते स्क्रीनिंग में देरी हो सकती है। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्टर और मेकर्स के बीच जोरदार झगड़ा हो गया है। अब इसी कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। फैंस का कहना है कि इसी कारण अल्लू अर्जुन फैमिली के साथ वेकेशन पर निकल गए हैं और फ्लाइट से उनका नया लुक भी सामने आ रहा है।

अगले साल होगी रिलीज?

इस नए लुक में अल्लू अर्जुन बिल्कुल अलग लग रहे हैं और जैसे उनका पुष्पा में लुक था उससे काफी अलग दिख रहे हैं। जैसा हम सभी ने देखा है पुष्पा में अल्लू अर्जुन की दाढ़ी लंबी थी और जब पुष्पा 2 का पोस्टर भी रिलीज हुआ था तो उसमें भी एक्टर की बड़ी दाढ़ी नजर आई थी। फैंस का ऐसा कहना है कि एक्टर ने गुस्से में अपनी दाढ़ी कटवा ली है और अब फिल्म की डेट पोस्टपोन हो सकती है और अब अगले साल ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर

'पुष्पा 2: द रूल' पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण ये फिल्म 6 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। अब देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होती है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी नजर आएंगे। साथ ही ऐसी खबर है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर 'पुष्पा 2: द रूल' में आइटम नंबर करते नजर आएंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article