तमिल एक्टर शिवकार्तिकेयन और उनकी पत्नी आरती ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चा का स्वागत किया है। साथ ही एक्टर ने इसका एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर शिवकार्तिकेयन ने अपने बेटे का नामकरण किया है और कुछ रस्मों की झलक दिखाई है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।
बता दें शिवकार्तिकेयन ने अपने बेटे का नाम पवन शिवकार्तिकेयन रखा है। एक्टर ने अपने बेटे के नामकरण और पालने की रस्म का एक वीडियो शेयर किया, जो हाल ही में हुई है। पवन शिवकार्तिकेयन और आरती का तीसरा बेटा है। इसके पहले वो आराधना और बेटे गुगन के माता-पिता हैं। इस वीडियो में उनके तीनों बच्चें दिखाई दे रहे हैं।
फैंस को दी थी गुड न्यूज
रिपोर्ट के अनुसार 2 जून को आरती ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के अगले दिन ही शिवकार्तिकेयन ने तमिल और अंग्रेजी में एक खास नोट शेयर किया था और अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। एक्टर ने लिखा था-"2 जून को जन्मे हमारे बेटे का स्वागत करते हुए हमारा दिल खुशी से भर गया है। हमारा परिवार थोड़ा बड़ा हो गया है और पहले से कहीं ज्यादा खुश है। हमें हमेशा की तरह आपके प्यार, समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।"
कब रिलीज होगी फिल्म
शिवकार्तिकेयन को आखिरी बार फिल्म अयलान में देखा गया था। जो जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी। जल्द ही एक्टर अब राजकुमार पेरियासामी की फिल्म 'अमरन' में नजर आएंगे। बता दें ये फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।
