साउथ मूवीज

Coolie: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की हैदराबाद में शुरू हुई शूटिंग, कमल हासन की बेटी भी बिखेरेगी जलवा

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कुली में रजनीकांत के साथ-साथ सत्यराज भी नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म कुली की शूटिंग 5 जुलाई से शुरू हो गई है।​

Image

Coolie

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ सत्यराज भी नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसे सुनकर फैंस को बहुत खुशी मिलेगी। बता दें निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म कुली की शूटिंग 5 जुलाई से शुरू हो गई है।

रजनीकांत का खतरनाक लुक

अभिनेता को हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचते हुए देखा गया था। कुछ दिनों पहले, लोकेश कनगराज ने रजनीकांत के लुक बीटीएस फोटो शेयर की थी। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर यह पोस्ट वायरल हो गई थी जिसमें सुपरस्टार एक खतरनाक और बड़ी दाढ़ी वाले लुक में नज़र आ रहे थे। इस लुक को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

विक्रम के सिनेमैटोग्राफर की कलाकारी आएगी नजर

निर्देशक ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। विक्रम के सिनेमैटोग्राफर गिरीश गंगाधरन कुली के लिए उनके साथ फिर से जुड़ रहे हैं, जिसने निश्चित रूप से फैंस को अपने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी से उत्साहित कर दिया था। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन भी इस फिल्म में शामिल हो गई हैं। श्रुति हासन अपने करियर में पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। 'कुली' के कलाकारों और क्रू के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

श्रुति हासन ने पोस्ट किया डिलीट

मेकर्स ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हए उन्होंने लिखा है-'शूटिंग आज से शुरू।' उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सुपरस्टार-लोकी संभवम शुरू, 'कुली' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।' वहीं इस बीच इस बीच श्रुति हासन ने भी इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की और लिखा, 'दिन 1, कुली।' हालांकि अभिनेत्री ने कुछ समय बाद अपनी वह पोस्ट डिलीट कर दी। फिल्म को 2025 में रिलीज हो जाएगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article