साउथ मूवीज

मोहनलाल की 'Vrusshabha' से बाहर हुईं Shanaya Kapoor, जानिए वजह

Shanaya Kapoor Out From Vrusshabha: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की से अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस शनाया कपूर को साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 'वृषभा' में देखा जाना था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी से शनाया कपूर काफी समय पहले बाहर हो गई हैं।

Image

Images Source: IMDb

Shanaya Kapoor Out From Vrusshabha: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की साल 2025 में 'एल2: एम्पुरान', 'थुडारम' और 'हृदयपूर्वम' सहित तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में अब उनकी उनकी चौथी रिलीज 'वृषभा' भी दर्शकों के बीच देने के लिए तैयार है। नंद किशोर द्वारा निर्देशित मोहनलाल की इस मूवी का फर्स्ट लुक लुक बीते दिन यानी मंगलवार को पेश किया गया। इस मूवी में मोहनलाल एक योद्धा के रूप में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स सामने आई थी कि मोहनलाल की इस मूवी में संजय और महीप कपूर की लाडली शनाया कपूर अहम रोल में नजर आने वाली थीं। मगर अब वो इस मूवी का हिस्सा नहीं हैं।

मोहनलाल की 'वृषभा' से बाहर हो गई हैं शनाया कपूर

मोहनलाल की फिल्म 'वृषभा' का शनाया कपूर हिस्सा होने वाली थीं। 2023 में शनाया कपूर एक पोस्ट के माध्यम से यह बताया गया था कि उन्होंने पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। एक्ट्रेस ने शूटिंग सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है।' हैरानी की बात यह है कि अब यह पोस्ट शनाया कपूर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से गायब हो गया है। सूत्र की मानें तो इस मूवी को डेट को लेकर कास्टिंग में बदलाव हुआ था, जिस कारण शनया कपूर और रोशन मेक इससे अलग हो गए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर ने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। इस मूवी में शनाया कपूर के साथ विक्रांत मेस्सी अहम रोल में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन फैन्स ने काफी पसंद भी किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article