साउथ मूवीज

'Indian 2' 2nd Single: कमल हासन की फिल्म का दूसरा गाना इस दिन होगा रिलीज, फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

कमल हासन और शंकर के डायरेक्शन की फिल्म 'इंडियन 2' के मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। इस फिल्म का दूसरा गाना 29 मई 2024 बुधवार को आएगा। फोटो देखकर समझ आ रहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह का गाना एक रोमांटिक नंबर हो सकता है। फैंस इस गाने को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Indian 2

कमल हासन और शंकर के डायरेक्शन की फिल्म 'इंडियन 2' के मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली इंडियन 2 निर्देशक शंकर की ब्लॉकबस्टर हिट इंडियन (1996) की आगामी सीक्वल है। जो 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना पारा के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसकी अपडेट मेकर्स ने पोस्ट कर दी है।

कब आएगा गाना

इसके पहले मेकर्स ने ऑडियो लॉन्च की तारीख का एलान किया था। साथ ही इवेंट में शामिल होने वाले गेस्ट के नाम भी बताएं थे। इतना ही नहीं बॉलीवुड से रणवीर सिंह भी इस इवेंट में शिरकत कर सकते हैं। जो अपडेट सामने आई है उसके अनुसार दूसरा गाना 29 मई 2024 बुधवार को आएगा। फोटो देखकर समझ आ रहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह का गाना एक रोमांटिक नंबर हो सकता है।

स्वतंत्रता सेनानी पर है कहानी

1996 की फिल्म इंडियन की अगली कड़ी, इंडियन 2 एक स्वतंत्रता सेनानी से सेनापति की वापसी की कहानी है, जो भ्रष्ट लोगों का शिकार करता है, जिनके बारे में उनका मानना है कि वे उस स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी। फिल्म की घोषणा 2017 में की गई थी और इसके निर्माण में कई बार देरी हुई।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'इंडियन 2' 12 जुलाई को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने यह भी पुष्टि की थी कि 'इंडियन 3' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार 'इंडियन 3' का टीजर 'इंडियन 2' के साथ अटैच किया जाएगा। फिल्म में कमल हासन सेनापति की भूमिका में हैं। वही काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर जैसे कई को-स्टार्स हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article