सनी देओल के सामने रणदीप हुड्डा ने ठोकी ताल, गोपीचंद मलिनेनी की मूवी में होगी भिड़ंत

Randeep Hudda in SDGM Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने कुछ समय पहले साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी (Gopichand Malineni) संग एक एक्शन एंटरटेनर के लिए हाथ मिलाया था। ताजा खबरों के अनुसार सनी-गोपीचंद की अपकमिंग मूवी में रणदीप हुड्डा (Randeep Hudda) भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Randeep Hudda in SDGM Movie: फिल्म गदर 2 के सुपरहिट होते ही सनी देओल की किस्मत बदल गई है। लम्बे समय से अच्छे रोल्स के लिए तड़प रहे सनी देओल के पास अचानक से कई सारे डायरेक्टर्स पहुंच गए हैं और लगातार उनके साथ हाथ मिला रहे हैं। कुछ दिनों पहले सनी देओल ने साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के साथ एक एक्शन एंटरटेनर के लिए हाथ मिलाया था, जिसका नाम SDGM रखा गया था। सनी पाजी की इस अपकमिंग मूवी में को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है, जिसके अनुसार गोपीचंद मलिनेनी ने रणदीप हुड्डा को अहम रोल के लिए साइन किया है। रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से ये खुशखबरी फैंस को दी है।

Sunny Deol Randeep Hudda

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मैं SDGM के लिए बहुत ही उत्साहित हूं, जो कि एक एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। मैं सनी पाजी और फिल्म की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं भरोसा दिलाता हूं कि ये एक मास एंटरटेनर होगी। फिल्म में सनी पाजी होंगे और इसे गोपीचंद डायरेक्टर करेंगे।'

End of Feed