साउथ मूवीज

Mahesh Babu की लाडली Sitara ने बांधी भाई की कलाई पर राखी, शुभ मुहूर्त पर ही लिया भाई से गिफ्ट

Mahesh Babu's Daughter Sitaara Celebrate Rakhi: महेश बाबू के बेटे गौतम और बेटी सितारा घट्टामनेनी ने एक साथ रक्षाबंधन मनाया। जब सोशल मीडिया पर उनकी मां नम्रता शिरोडकर ने तस्वीरें साझा की तो वह पल भर में वायरल हो गई. नन्हे सितारों की पुरानी तस्वीर में वे दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Image

Mahesh Babu's Daughter Sitaara Celebrate Rakhi

Mahesh Babu's Daughter Sitaara Celebrate Rakhi: कल सोमवार को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े चाव के साथ मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सभी स्टार्स ने अपने भाई-बहनों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें ली। वहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू( Mahesh Babu) के घर में भी रक्षाबंधन की रौनक अलग ही थी। महेश बाबू की बेटी सितारा ( Sitara) और बेटे गौतम( Gautam) ने राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया इन स्टार किड्स की राखी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रक्षाबंधन की तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश कर दिया।

महेश बाबू के बेटे गौतम और बेटी सितारा घट्टामनेनी ने एक साथ रक्षाबंधन मनाया। जब सोशल मीडिया पर उनकी मां नम्रता शिरोडकर ने तस्वीरें साझा की तो वह पल भर में वायरल हो गई,तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा , "विशेष बंधनों का जश्न मनाते हुए खुशी के पल।" गौतम और सितारा के साथ, तस्वीरों में नम्रता की बहन और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी शामिल थीं। रक्षाबंधन मनाते हुए, उनकी बेटी अनुष्का रंजीत ने भी उनके साथ समारोह मनाया। इससे पहले भाई गौतम के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए सितारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उन दोनों की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी। नन्हे सितारों की पुरानी तस्वीर में वे दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

पोस्ट को ऑनलाइन शेयर करते हुए, स्टार किड ने कैप्शन भी लिखा, "बड़े भाई होने के लिए शुक्रिया अन्ना! गौतम घट्टामनेनी और उन सभी बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ जिनके बड़े और छोटे भाई हैं।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article