साउथ मूवीज

SCOOP: 90 करोड़ रुपये में बिके 'वॉर 2' के तेलुगु राइट्स, प्रॉफिट शेयर लेंगे जूनियर एनटीआर

War 2 Telugu Rights Sold For This Amount: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की नई फिल्म 'वॉर 2' अगले महीने यानि 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने एक बड़े निर्माता को 'वॉर 2' के तेलुगु राइट्स बेच दिए हैं।

Image

Pic Credit: Google

War 2 Telugu Rights Sold For This Amount: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर बेस्ड फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। 25 जुलाई को मेकर्स ने 'वॉर 2' का ट्रेलर लॉन्च किया था। इस ट्रेलर में लोगों को धांसू एक्शन सीन्स और दमदार डायलॉग्स सुनने को मिले है। फैन्स के बीच ऋतिक रोशन और जुनियर एनटीआर की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए होड़ मची हुई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' के तेलुगु राइट्स को मेकर्स ने बेच दिया है। आइए जानते हैं यह डील कितने करोड़ रुपये के फाइनल हुई है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साउथ के मशहूर निर्माता नागा वामसी ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' के तेलुगु राइट्स को लगभग 90 करोड़ रुपये में ख़रीदा है। तेलुगु थिएट्रिकल मध्यम से होने वाला हर प्रॉफिट नागा वामसी लेंगे। वाईआरएफ को 400 करोड़ रुपये के बजट में से 90 करोड़ रुपये की मोटी रकम अब नागा वामसी से मिलेगी। नागा वामसी और जूनियर एनटीआर के बीच एक मास्टरस्टॉक डील हुई है। बताया जा रहा है कि जो भी प्रॉफिट होगा वो नागा वामसी और जूनियर एनटीआर के बीच डिवाइड होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर ने 'वॉर 2' करने के लिए निर्माताओं से बतौर फीस 70 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन को निर्माताओं ने 50 करोड़ रुपये फीस दी है। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में कियरा आडवाणी का बोल्ड के साथ-साथ एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article