यश की 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी टीवी की ये टॉप हसीना, नाम जानकर फैन्स को होगी खुशी

Sanjeeda Shaikh in Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स इंतजार कर रहे हैं। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'टॉक्सिक' में अब टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की एंट्री होती नजर आ रही है।

Sanjeeda Shaikh in Toxic: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है। 'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) सहित पांच एक्ट्रेसेस अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। अब जो बड़ी जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस मूवी में टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की एंट्री होती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि टीवी की इस हसीना का नाम किया है।

Sanjeeda Shaikh in Toxic

Pic Credit: Instagram

'टॉक्सिक' में हुई संजीदा शेख की एंट्री

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख को एक स्पेशल भूमिका में देखा जाएगा, जो फिल्म की कहानी के मुताबिक बहुत महत्वपूर्ण है। बाकी एक्ट्रेसेस के बाद इस मूवी में संजीदा शेख के साथ एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री की टॉप टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई मूवीज में का किया है। संजीदा शेख को 'फाइटर' और 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा जा चुका है। अब 'टॉक्सिक' में देखना संजीदा शेख के फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। (इसे भी पढ़ें: घमंड में चूर होकर अजय देवगन ने इन 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी थी लात, अब बार-बार होता है पछतावा)

End of Feed