साउथ मूवीज

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: अनुराग ने की ममूटी की तारीफ, पृथ्वीराज-काजल ने भी रखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 22, 2026, 12:27 PM IST

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: कोच्चि में हुए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म (70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism) से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस इवेंट में पहुंचे सितारों ने क्या बयान दिया, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: Filmfare

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: कोच्चि में हुए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म (70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस इवेटं में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे धमाल मचाते हुए नजर आए। इस इवेंट से एक के बाद एक वीडियो सामने और फोटोज सामने आ रही हैं। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ इवेंट में स्टार्स ने रिएक्शन दिए, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं किस स्टार ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

अनुराग कश्यप ने की ममूटी की तारीफ

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में आते ही अनुराग कश्यप छा गए। अनुराग कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुराग कश्यप ने साउथ के जाने-माने स्टार ममूटी की जमकर तारीफ की। फिल्मफेयर से बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें मलयालम फिल्में बहुत पसंद हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनकी फेवरेट मलयालम फिल्में कौन-सी हैं, तो अनुराग ने जवाब दिया, 'मुझे मलयालम फिल्में बहुत-बहुत पसंद हैं। मैं हाल की कुछ फिल्मों के बारे में बता सकता हूं। कलमकावल (Kalamkaval), ममूटी सर की फिल्म। एको (Eko) और रेखाचित्रम (Rekhachithram)। मुझे बहुत सारी मलयालम फिल्में बहुत पसंद हैं।'

काजल अग्रवाल ने कही ये बात

काजल अग्रवाल ने कहा, 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे कोच्चि और केरल आना बहुत पसंद है। यहां आज सब मौजूद हैं और काफी भीड़ है। फिल्मफेयर हमेशा इस शाम को बहुत ग्लैमरस बना देता है।' काजल अग्रवाल भी सितारे इवेंट में अपने दिल का बात रखते नजर आए। तो चलिए देखते हैं स्टार्स ने क्या-क्या कहा।

इवेंट में नजर आए ये सितारे

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म में अल्लू अर्जुन, ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन, प्रियामणि, अरविंद स्वामी समेत कई सितारे नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article