Sandeep Reddy Vanga एक साथ लेकर आएंगे तीन नई फिल्में, नए स्टार्स को मिलेगा मौका

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2026, 07:11 PM IST

Sandeep Reddy Vanga Three New Movie: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) तीन नई फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा इन फिल्मों में नए स्टार्स को मौका देंगे।

Sandeep Reddy Vanga Three New Movie: फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों हैं। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) से जुड़ी खबरें सामने आई थी। इन सब के बीच संदीप रेड्डी वांगा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संदीप रेड्डी वांगा एक साथ कई फिल्मों को लाने की तैयारी कर रहे है। संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्में काफी तरह की होंगी। तो चलिए जानते हैं संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्मों से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें: 'मुट्ठी भर लाल मिर्च नहीं पूरा खेत जलाना...' Dhurandhar 2 देख संदीप रेड्डी वंगा ने आदित्य धर को दी सलाह)

Sandeep Reddy Vanga Three New Movie

संदीप रेड्डी वांगा इन तीन फिल्मों से मचाएंगे धमाल (Image Source: IMDb)

संदीप रेड्डी वांगा के तीन नई फिल्मों से मचाएंगे धमाल

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस समय अपनी बड़ी फिल्म स्पिरिटकी शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्मों को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है। Variety India की खबर के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगाअपनी बड़ी फिल्मों के साथ-साथ नए कलाकारों को भी मौका देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी Bhadrakali Pictures के तहत तीन कम बजट की फिल्मों को मंजूरी दी है। इनमें से दो फिल्मों में नए चेहरे लीड रोल में होंगे और ये फिल्में क्राइम पर आधारित होंगी, जिनकी कहानी मजबूत और गंभीर होगी। (ये भी पढ़ें:Animal Park की शूटिंग डेट्स फाइनल, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर)

तीसरे फिल्म में इस स्टार को मिलेगा मौका

तीसरी फिल्म एक गांव की प्रेम कहानी होगी, जिसमें युवा तेलुगु अभिनेता सुमंत प्रभास (Sumanth Prabhas) लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम Romanchikam बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा के असिस्टेंट वेणु कर रहे हैं और इसकी शूटिंग तेलंगाना के एक छोटे गांव में शुरू हो चुकी है। मेकर्स इसे 2027 के पहले हिस्से में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

End of Feed