गिरते वजन की वजह से सामंथा रुथ प्रभु को पहचानना हुआ मुश्किल, शॉक्ड फैंस बोले 'ये तो काली पड़...'

Samantha Ruth Prabhu shocking transformation: साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बीती रात एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं, जहां से सामने आए उनके वीडियो में उन्हें पहचानना मुश्किल था। फैंस पहली नजर में सामंथा को पहचान ही नहीं पाए और जिन लोगों ने उन्हें पहचान लिया वो उनकी हालत देखने के बाद चिंतित हैं।

Samantha Ruth Prabhu shocking transformation: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की खूबसूरती का दीवाना कौन नहीं है? ऊ अंटावा गाने के बाद से ही सामंथा रुथ प्रभु नेशनल क्रश बनकर उभरी हैं, जिनकी खूबसूरती ने करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बीती रात एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं, जहां से सामने आए उनके वीडियो ने करोड़ों लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु बेहद पतली दिखाई दे रही हैं और उनका चेहरा पहली नजर में पहचान में ही नहीं आ रहा है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu Transformation) की वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनके साथ कुछ तो गलत हो रहा है, जिस कारण उनकी हालत ऐसी हो गई है।

Samtha Ruth Prabhu

क्या गिर रहा है सामंथा रुथ प्रभु का वजन

सामंथा रुथ प्रभु को एक वक्त नैचुरल ब्यूटी के रूप में पहचाना जाता था। उनका चेहरा नैचुरली ही ग्लै करता था, जिस कारण लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थे। हालांकि बीती रात सामने आए वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया है कि उन्हें पहचाना तक नहीं जा रहा है। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस वीडियो के नीचे कमेंट करके यह भी पूछ रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर वजन कम किया है या फिर उनका वजन चिंता में घट रहा है?

End of Feed