साउथ मूवीज

Prabhas का सपोर्ट करने वाले Nani ने मारा यू-टर्न, अब अरशद वारसी के बयान को क्यों नहीं मान रहे गलत?

अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास को लेकर टिप्पणी की थी। अरशद ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने प्रभास के रोल को जोकर बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल गई थी। अब नानी ने बयान देने के बाद यू-टर्न लिया है। आइए जानते हैं कि नानी ने क्या बोला है।

Image

Prabhas

तेलुगू स्टार नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म और अपने बयान के कारण इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में नानी ने प्रभास का सपोर्ट करते हुए अरशद वारसी पर पलटवार किया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद एक्टर ने यू-टर्न ले लिया है और अब बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं अब साउथ एक्टर नानी ने क्या कहा है।

बता दें बीते कुछ दिन पहले अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास को लेकर टिप्पणी की थी। अरशद ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने प्रभास के रोल को जोकर बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल गई थी। अरशद को काफी ट्रोल भी किया गया। जिसके बाद साउथ एक्टर ने प्रभास का साथ देते हुए अरशद पर बयान दिया था। नानी ने कहा था कि- "मुझे लगता है कि उनके जीवन की यह सबसे बड़ी पब्लिसिटी है, जो उन्हें अभी मिली है।" अब नानी ने यू-टर्न ले लिया है।

पूरा वीडियो देखने के बाद हुआ पछतावा

नानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें अपने गलत शब्दों के चयन पर पछतावा है। एक्टर ने ये भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल एक छोटी सी वायरल क्लिप देखने के बाद रिएक्ट कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने पूरा वीडियो देखा और अपनी शब्दों पर पछतावा किया है और उन्हें गलती का एहसास हुआ है। नानी ने कहा- मेरे शब्दों का चयन गलत था। सबसे बड़ी बात जो आप कर सकते हैं, वह है अपने पछतावे को स्वीकार करना। अगर हम गलती करते हैं, तो हमें जिम्मेदारी लेनी चाहिए, चाहे वह मैं हूं या कोई और।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article