Bangaram Poster Out: खूंखार लुक में नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, तेलुगु इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर करेंगी डेब्यू

Bangaram Poster: सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। बतौर प्रोड्यूसर एक्ट्रेस इस फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को अलग-अलग भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Bangaram Poster: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को फैंस बर्थडे की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म बंगाराम का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्ट्रेस खूंखार अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी हैं और हाथों में बंदूक पकड़ा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर खून के छीठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सामंथा इंटेस लुक दिखाई देते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म का पोस्टर फैंस को पसंद आ रहा है।

सामंथा ने फिल्म का पोस्टर और मोशन पोस्टर दोनों शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, सुनहरा होने के लिए हर चीज का चमकना जरूरी नहीं होता है। बंगाराम जल्द ही शुरू होगा।

End of Feed