सामंथा रुथ प्रभु ने उन्हें 'दुबली और बीमार' कहने वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा-"ये करके दिखाओ..."

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर ट्रोलर्स को ओपन चैलेंज दिया है। सामंथा को अक्सर सोशल मीडिया पर पतली और बीमार बोलकर ट्रोल किया जाता है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या चैलेंज दिया है।

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें कि एक्ट्रेस राज निदिमोरू को डेट कर रही है। हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला है। सामंथा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वर्कआउट के दौरान पुलअप करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को चुनौती दी कि वे उनकी उनके शरीर और उनके स्वास्थ्य पर कमेंट करने से पहले कम से कम तीन पुलअप करें। उन्होंने लिखा, "यह चैलेंज है। आप मुझे दुबली, बीमार और ऐसा कुछ भी नहीं कह सकते जब तक कि आप इनमें से 3 पुलअप पहले ना कर लें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते... तो फ्रिकिन लाइनों के बीच पढ़ें..."

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

End of Feed