Lakshmi Manchu on Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ( Lakshmi Manchu) ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री की उस एक्ट्रेस का जिक्र किया जो काम के लिए भटक रही है। लक्ष्मी ने बिना किसी एक्ट्रेस का नाम लेते हुए बताया कि तलाक के बाद उसे काम नहीं मिल रहा। एक्ट्रेस की बातें सुनने के बाद लग रहा है कि वह अभिनेत्री समंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) का जिक्र कर रही हैं। यही नहीं लक्ष्मी मांचू ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है।
ग्रेट आंध्रा के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लक्ष्मी मांचू( Lakshmi Manchu) ने इंडस्ट्री की उस एक्ट्रेस का जिक्र किया, जो तलाक के बाद काम के लिए स्ट्रगल कर रही है। अपने इंटरव्यू में लक्ष्मी ने बताया कि इंडस्ट्री में एक ऐसी सुपरस्टार है जिसे तलाक के बाद काम नहीं मिल रहा है। जो प्रोजेक्ट उनके पास थे वो भी छिन लिए गए हैं। उनकी रिलीज हुई फिल्में भी ज्यादा काम नहीं कर रही हैं। लक्ष्मी ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं के साथ ज्यादा अन्याय होता है और लोग महिलाओं पर ही ज्यादा सवाल उठाते हैं। हालांकि अपने इस बयान में उन्होंने सामंथा का नाम नहीं लिया। लेकिन, बातें सुनने के बाद लग रहा है कि वह नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रूथ प्रभु का हाल बयां कर रही हैं।
जब रिपोर्टर ने सवाल किया कि ऐसा क्यों तो अभिनेत्री लक्ष्मी ने कहा कि डायरेक्टर्स का कहना है कि अगर उन्हें काम दिया तो, उनके एक्स पति नाराज हो जाएंगे। वह उनसे पंगा नहीं लेना चाहते। हालांकि अपने बयान के बाद उन्होंने ये भी साफ किया कि साउथ इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो इस परेशानी को झेल रही हैं। बताते चले कि सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक साल 2021 में हुआ था।
