साउथ मूवीज

Dunki-Salaar के महाक्लैश पर Prashanth Neel ने तोड़ी चुप्पी, बताया मेरा मुकाबला किंग खान से.......

Prashanth Neel talk about Dunki-Salaar Clash : हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रशांत ने डंकी( Dunki) और सालार( Salaar) के क्लैश पर चुप्पी तोड़ी उन्होंने बताया कि दोनों सुपरस्टार की फिल्म एक-साथ रिलीज होने का क्या असर हुआ।

Image

Prashanth Neel talk about Dunki-Salaar Clash

Prashanth Neel talk about Dunki-Salaar Clash : केजीएफ 2 फिल्म निर्माता प्रशांत नील( Prashanth Neel) इन दिनों अपनी फिल्म सालार( Salaar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। केजीएफ 2 के बाद प्रशांत की ये दूसरी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जहां फिल्म का क्लैश बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की मूवी डंकी( Dunki) से हुआ था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रशांत ने डंकी( Dunki) और सालार( Salaar) के क्लैश पर चुप्पी तोड़ी उन्होंने बताया कि दोनों सुपरस्टार की फिल्म एक-साथ रिलीज होने का क्या असर हुआ।

हाल ही में सालार निर्माता प्रशांत नील ने पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान बताया कि दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद से काफी नकारात्मकता बढ़ गई है और अगर ईमानदारी से कहें तो इससे दोनों फिल्मों को नुकसान भी हुआ है। क्रिसमस क्लैश पर अपने विचार साझा करते हुए, प्रशांत नील ने इस बात से शुरुआत की कि यह सब कैसे और क्यों सामने आया। उन्होंने कहा, "सिनेमा में ऐसा ही होता है, आप अपने नायकों के प्रति समर्पित हो जाते हैं और भावनाएं आप पर हावी हो जाती हैं। प्रशंसकों के लिए यह ऐसा (युद्ध) तरीका हो सकता है लेकिन हमारे लिए, हम एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।" हम दोनों एक साथ जीवित रहने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इस तरह की किसी चीज का हिस्सा बनने के पक्ष में नहीं हूँ। जैसा मैंने सुना है यह बुरा है। और मैं वास्तव में चाहता हूं कि यह कुछ इस तरह न हो क्योंकि दोनों सितारे भारतीय सिनेमा में बहुत बड़े हैं और वे उस सारे सम्मान के हकदार हैं जो उन्होंने वर्षों से अर्जित किया है। पूरा वातावरण सिनेमा के लिए भी अच्छा नहीं है। आप इसे अनदेखा कर दें क्योंकि ऐसी किसी चीज़ को नियंत्रित करने का कोई तरीका नहीं है। आप बस इसे जाने दें, उन्होंने कहा कि मेरा मुकाबला शाहरुख खान की डंकी से नहीं था।

बता दें कि बाहुबली स्टार मूवी सालार और शाहरुख खान की फिल्म डंकी के बीच पिछले हफ्ते क्रिसमस के मौके पर क्लैश हुआ था, जहां सालार ने अब तक 500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है वहीं डंकी ने 350 करोड़ तक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। दोनों फिल्म एक साथ रिलीज होने पर किंग खान की डंकी पर भारी असर पड़ा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article