Salaar 2 Release Date: इस साल दस्तक देगी प्रभास की 'सालार 2', शूटिंग लोकेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Prabhas Salaar 2 Shooting Location-Release Date: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार 2' की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Prabhas Salaar 2 Update: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) ने साल 2023 में फिल्म 'सालार (Salaar)' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। प्रभास की फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने के फैसला किया है। फिल्म 'सालार' के सीक्वल के लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर शूटिंग तक को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म की शूटिंग लोकेशन और रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते फिल्म दस्तक देने वाली है।

Prabhas Salaar 2 Shooting Location-Release Date

Instagram

इस साल रिलीज होगी 'सालार 2'

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार 2' की रिलीज से पहले कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इसी बीच फिल्म की शूटिंग लोकेशन और रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'सालार 2' की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में होने वाली है। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई। रिपोर्ट में बताया गया है रामोजी फिल्म सिटी में मूवी की शूटिंग मई में शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कुछ सहमती बनती नजर आ रही है। फिल्म को साल 2025 के दिसंबर महीने में रिलीज किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें अभी तक फिल्म को लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। देखना होगा मेकर्स कब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट देते हैं।

End of Feed