साउथ मूवीज

सैफ अली खान ने देवरा में काम करते ही बता दिया बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा में अंतर, कहा- 'हीरो को देवताओं की तरह...'

सैफ ने देवरा पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। एक्टर ने कहा देवरा में काम करने के दौरान भाषा अलग थी, लेकिन जब कैमरा चालू होता था तो सिर्फ एक्टिंग रहती थी। एक्टर ने बताया निर्देशक कोरटाला शिवा उनकी मदद करते थे। आइए जानते हैं एक्टर ने और क्या कहा है।

Image

saif ali khan

सैफ अली खान इन दिनों फिल्म देवरा में विलेन का रोल निभाने के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म देवरा बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बनी है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सैफ अली खान ने तेलुगु सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। आइए जानते हैं कि एक्टर ने ऐसा क्या कहा है।

देवरा से पहले सैफ अली खान फिल्म आदिपुरुष में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में सैफ ने बताया कि बॉलीवुड को तेलुगु इंडस्ट्री से क्या सीख लेनी चाहिए। सैफ ने कहा बाहुबली हमारी अपनी संस्कृति में बहुत पौराणिक और ऐतिहासिक है। कल्कि भी महाभारत से जुड़ी है। इसे देखकर अंत में आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां लोग अपने हीरो को देवताओं की तरह मानते हैं, जो एक तरह से सिनेमा होना चाहिए।

सैफ ने देवरा पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। एक्टर ने कहा देवरा में काम करने के दौरान भाषा अलग थी, लेकिन जब कैमरा चालू होता था तो सिर्फ एक्टिंग रहती थी। एक्टर ने बताया निर्देशक कोरटाला शिवा उनकी मदद करते थे।

कौन-कौन सितारे हैं इस फिल्म में शामिल

देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जान्हवी और सैफ के अलावा श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण और कलैयारासन भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर साउथ फिल्म जगत में डेब्यू कर रही है। बता दें उनकी माता साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक थी। वही देवरा में जूनियर एनटीआर दो रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article