साउथ मूवीज

‘पाकिस्तानी इंडियन आर्मी को आतंकवादी मानते हैं’ ये क्या बोल गईं Sai Pallavi, भड़के लोगों ने कहा-हमने कितने निर्दोष मारे?

साई पल्लवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अमरन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में साई पल्लवी का ​एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्हें अब सीता का रोल नहीं निभाना चाहिए।

Image

Sai Pallavi

साई पल्लवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अमरन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें एक्ट्रेस रामायण फिल्म में सीता का भी रोल निभाने वाली है, लेकिन अब साई पल्लवी जमकर ट्रोल हो रही हैं और लोग उन्हें बोल रहे हैं कि एक्ट्रेस इतना बड़ा बयान देकर कैसे सीता का रोल निभा सकती हैं। आइए जानते हैं कि साई पल्लवी ने ऐसा क्या बोल दिया है। हाल ही में साई पल्लवी का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्हें अब सीता का रोल नहीं निभाना चाहिए।

बातचीत के दौरान साई पल्लवी ने बताया कि पाकिस्तानी इंडियन आर्मी को कैसे देखते हैं। साई पल्लवी ने कहा कि पाकिस्तान में इंडियन आर्मी को आतंकवादी की तरह मानते हैं। अब एक्ट्रेस का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस बोल रही हैं कि पाकिस्तानी का सोचना हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- एक उदारहण बताओ जहां इंडियन आर्मी की वजह से पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोग मारे गए हो? इंडियन आर्मी के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत मत करना। दूसरे यूजर ने कहा-मुझे नहीं पता था कि साई इतनी मूर्ख हो सकती हैं।

हमारी आस्था का अपमान

तीसरे यूजर ने कहा- बहुत दुख की बात है कि साईं पल्लवी रामायण में सीता मां की भूमिका निभा रही हैं। वह कह रही हैं कि पाकिस्तान के लोग भारतीय सेना को आतंकवादी के रूप में देखते हैं। पहले उन्होंने गोरक्षकों की तुलना ओसामा से की थी। यह सभी हिंदुओं के लिए शर्म की बात है और हमारी आस्था का अपमान है। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस मां सीता के रोल में नजर आती हैं कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article