SSMB29: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की नेस्ट के टाइटल का हुआ खुलासा, 'Varanasi' होगा फिल्म का नाम?

Mahesh Babu-Priyanka Chopra’s film Get Title: एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म का टाइटल टेम्परेरी तौर मेकर्स ने 'एसएसएमबी29' रखा हुआ था। लेटेस्ट जानकारी यह है कि अब इस मूवी को टाइटल मिल गया है।

Mahesh Babu-Priyanka Chopra’s film Get Title: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग मूवी 'एसएसएमबी29' (SSMB29) काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लीड रोल में दिखाई देंगी। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जो एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसका टाइटल आउट हो गया है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने इस मूवी का क्या टाइटल रखा है।

S S Rajamouli-Mahesh Babu-Priyanka Chopra

Pics Credit: Instagram

महेश बाबू और प्रियंका की फिल्म को मिल गया टाइटल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म की टीम ने टाइटल फाइनल कर लिया है। एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम असल में 'वाराणसी' होगा। कहा जा रहा है कि टाइटल के राइट्स किस और के पास थे लेकिन एसएस राजामौली की ने उनसे कांटेक्ट कर फिल्म के टाइटल के राइट्स खरीद लिए हैं। यह भी बताया है कि इस मूवी की कहानी के मुताबिक फिल्म का टाइटल एक सही है। इसलिए वे अपनी फिल्म का नाम 'वाराणसी' (Varanasi) रखने के लिए बहुत उत्सुक थे।

End of Feed