Kerala State Film Awards 2025 Winner List: 55वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता घोषित हो गए हैं। सात सदस्यों वाली ज्यूरी ने विजेताओं का चयन किया है, इस जूरी में प्रकाश राज भी मौजूद है। साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर ममूटी ने एक बार फिर से अपना झंडा गाड़ दिया है। बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीतकर ममूटी ने इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा सात जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बात से उनके फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। बता दें कि ममूटी को फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है किन-किन लोगों को पुरस्कार मिले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
शामला हमजा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
बता दें कि फिल्म फेमिनिची फातिमा के लिए शामला हमजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने मूवी में धांसू एक्टिंग की थी। वहीं मंजुमल बॉयज को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साल 2024 में फिल्म मंजुमल बॉयज रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सोबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी और बालू वर्गीज जैसे कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा है।
इन लोगों को मिला पुरस्कार
1-बेस्ट एक्टर- ममूटी ('ब्रह्मयुगम')
2- बेस्ट फिल्म - 'मंजुम्मेल बॉयज'
3- बेस्ट एक्ट्रेस- शामला हमजा (फेमिनिची फातिमा )
4-बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल) - सौबिन शाहिर ('मंजुम्मेल बॉयज') और सिद्धार्थ भारतन ('ब्रह्मयुगम')
5- बेस्ट डायरेक्टर - चिदम्बरम एस पोडुवल ('मंजुम्मेल बॉयज')
6-बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल) - लिजोमोल जोस ('नदन्ना संभवम')
7-बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - फासिल मुहम्मद (फेमिनिची फातिमा)
8-बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - श्याजू खालिद ('मंजुमेल बॉयज')
9- बेस्ट आर्ट डायरेक्टर - अजयन चालीसेरी
10-बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - के एस हरिशंकर
11- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - जेबा टॉमी
12- बेस्ट सॉन्ग- वेदन ('मंजुम्मेल बॉयज')
