ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। यह सम्मान उनके लिए एक मील का पत्थर है। एक्टर की इस उपलब्धि से फैंस के साथ-साथ उनकी पत्नी भी काफी खुश हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत कर रही है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनकी पत्नी ने इस खुशी पर चार चांद लगाने के लिए घर को दिवाली के जैसे सजाया है।
Rishab Shetty
ऋषभ के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ घर लौटने पर प्रगति ने अपने बच्चों के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया। ऋषभ जैसे ही पहुंचे, तो उन्होंने बेटी को गोद में उठा लिया और फिर पत्नी ने उनकी आरती उतारी। ऋषभ ने पत्नी को फिर गले लगा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी के पल को शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा था-गर्व से चांद पर। सिनेमा के प्रति उनके समर्पण और जुनून को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कड़ी मेहनत, देर रात तक जागना का फल है।
फैंस ने बरसाया प्यार
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-'जो अपनी पत्नी और महिलाओं का सम्मान करता है, उसे जीवन में सफलता मिलती है। ऋषभ वाकई इसके हकदार हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'बधाई हो, वाकई गर्व का पल है।' तीसरे ने लिखा-यह देखकर बहुत खुशी हुई।
कांतारा की कितनी हुई थी कमाई
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 360.33 करोड़ के आसपास कमाई की थी।
